logo

रबींद्रनाथ महतो बोले- स्वीकार करना कठिन, सुदिव्य सोनू का मुझे मान्यवर कहना अभी भी गूंज रहा

रबींद्रनाथ महतो बोले- स्वीकार करना कठिन, सुदिव्य सोनू का मुझे मान्यवर कहना अभी भी गूंज रहा

द फॉलोअप डेस्क
विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देर रात उन्हें अपने प्रिय छोटे भाई सुदिव्य सोनू के निधन की बेहद दुखद खबर मिली। इस असहनीय सत्य को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि सोनू जी उनके लिए केवल एक साथी नहीं, बल्कि प्रिय छोटे भाई की तरह थे। सुदिव्य सोनू उन्हें हमेशा स्नेह और आत्मीयता के साथ मान्यवर कहकर संबोधित करते थे और उनके उस अपनत्व भरे संबोधन की गूंज अब हमेशा उनकी स्मृतियों में बनी रहेगी। रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन से लेकर झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई तक सुदिव्य सोनू का समर्पण और योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोनू भाई का इस तरह अचानक चले जाना उनके लिए व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी जीवनभर महसूस होती रहेगी।

 

Tags - Sudivya Kumar Sonu Sudivya Sonu Rabindranath Mahato Jharkhand Assembly Speaker Jharkhand Minister