logo

Latehar : लातेहार के बरवाडीह निवासी सूरज श्रीवास्तव का झारखंड युवा सदन में चयन

yuvasadan.jpg

लातेहार: 


लातेहार जिला के बरवाडीह प्रखंड निवासी सूरज श्रीवास्तव का युवा सदन के लिए चयन किया गया। गुरुवार को युवा सदन का आखिरी सूची जारी की गयी जिसमें सूरज श्रीवास्तव का चयन हुआ है। सूरज फ़िलहाल रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक पत्रकारिता एवं जन-संचार से पढाई कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीते 3 वर्षों से राज्य में झारखंड युवा सदन आयोजित की जा रही है।

विधानसभा की तरह होती है कार्यवाही
झारखंड युवा सदन में युवाओं को लोकतंत्र से आतंरिक परिचय करवाया जाता है। जिसमें सभी को सदन में कार्यवाही कैसे होती है, उनको सही ढंग से बताने और समझने का प्रयास युवा सदन पूरे हर्ष के साथ कर रही है। सभी चिन्हित युवाओं को युवा सदन के माध्यम से बिल दिया जाता है और सदन में प्रत्येक विधानसभा से अलग-अलग सदस्य बनाये है जिनको बिल पर अपनी सहमति बना कर पास करना होता है।

14 से 16 मई तक होगा इसका आयोजन
इस वर्ष 14 से 16 मई तक रांची में आयोजित होने वाले सदन में शामिल होंगे सूरज श्रीवास्तव तथा अपने जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र के जुड़ी मुद्दों पर सदन के माध्यम पूरे झारखंड को अवगत कराएंगे और अपने क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार , स्वास्थ जैसी जुड़े सम्स्याओ की चर्चा करेंगे। युवा सदन में चयन होने पर उनके पिता रवि लाल के साथ साथ उनके कॉलेज के शिक्षक रवि प्रकाश, विवेक आर्यन तथा मित्र हिमांशु कुमार देव, अनु कुमारी सिंह, लवली गुप्ता, फिजा प्रवीण , अंकित कुमार सिंह ने बधाई दी।