logo

चांडिल में फास्ट फूड होटल में कर्मी की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

DEADBODY1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित चांडिल स्टेशन बस्ती में गुरुवार रात मोदी फास्ट फूड होटल में कार्यरत कारीगर नागरा सिंह (लगभग 35 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नागरा सिंह मूल रूप से चालियामा गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, सुबह जब होटल स्टाफ उन्हें जगाने गया, तो देखा कि उनके नाक और मुंह से झाग निकल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही होटल मालिक बाबन मोदी मौके पर पहुंचे और स्टाफ की मदद से नागरा सिंह को टेंपो से चांडिल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत हार्ट अटैक या किसी अन्य पदार्थ के सेवन से हुई हो।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नागरा सिंह बीते 10 वर्षों से मोदी फास्ट फूड होटल में काम कर रहे थे। दो वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था और उनकी एक छोटी बेटी है। उनके परिवार में पत्नी, सास और एक भाई शामिल हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। दूसरी ओर सूचना मिलते ही लुपुंगडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोला सिंह सरदार, समाजसेवी निखिल रंजन महतो और नीमडीह पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने होटल परिसर में सुरक्षा मानकों के पालन और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की मांग की है।

 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News Saraikela news Updates latest Saraikela news Saraikela News updates Saraikela updates in hindi latest Jharkhand news jharkhand News