logo

रांची में होली के दिन दो पक्षों में तलवारबाजी, 1 की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

NAMAU.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नामकुम रेलवे स्टेशन के पास दो गुटों में जमकर तलवारबाजी हुई।  जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना शराब दुकान के पास घटी। इस हिंसक झड़प के बाद पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। घायलों में सभी की हालत नाजुक बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम पेट्रोल पंप के समीप स्थित सरकारी शराब दुकान के पास जोरार बस्ती और नामकुम खटाल के युवकों के बीच चाबी की वजह से विवाद शुरू हुआ। बाद में बात बढ़ी और मारपीट की नौबत आ गई। 


खटाल के लोगों ने बस्ती के युवकों को पीट दिया। इसके बाद बस्ती वाले अपने-अपने घर चले गए। इसके बाद बस्ती के दर्जनों लोग लाठी-डंडा लेकर शनिवार सुबह खटाल पहुंचे। ये लोग खटाल गली में घुस रहे थे। तभी खटाल वालों को इसकी जानकारी मिल गई। खटाल के लोग भी एकजुट हुए और बस्ती वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तलवार से वार कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। दो पक्षों में हुए विवाद को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।