नंदलाल तुरी
झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम आज शाम पाकुड़ परिसदन पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और विभिन्न प्रकार की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने संबंधित विभागों से संपर्क कर इन समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
तनवीर आलम ने बताया कि विभिन्न पंचायतों और नगरों से कांग्रेस कार्यकर्ता बारी-बारी से आकर अपनी-अपनी समस्याएं उनके समक्ष रख रहे थे। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों से संपर्क करने और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की बात कही। इसके साथ ही तनवीर आलम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार किया और संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए निर्देश दिए।
