logo

रांची : नल जल योजना 2024 तक होगा पूरा, सीएम ने केंद्रीय मंत्री को दिलाया भरोसा

c422e853-967d-489b-9756-dab73efe2737.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड में फिलहाल पानी की समस्या कम होता हुआ नहीं दिख रहा है। गांव ही नहीं बल्कि शहरों में भी पानी की समस्या विकराल रुप लेता जा रहा है। यही वजह है कि केंद्रऔर राज्य सरकार इस मामले में काफी गंभीर नजर आ रही है। गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रांची आए और सीएम हेमंत सोरेन और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के साथ प्रोजेक्ट भवन में समीक्षा बैठक की। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने नल जल योजना को पूर्ण करने को झारखंड सरकार से कहा। सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय मंत्री को यकीन दिलाई है की 2024 तक लक्ष्य हर हाल पूरा कर लिया जायेगा। शेखावत ने इस सिलसिले में कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विभागीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया है कि यहां की भौगोलिक परिस्थितियां जटिल हैं। इसलिए नल जल योजना पूर्ण करने का लक्ष्य 2024 तक रखा गया है। इस समीक्षा बैठक में संबंधित विभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेरांची : रिम्स में 48 घंटे के भीतर हो जाएगा नाम में सुधार, परेशानी से मिलेगी राहत

2024 तक 47.62 लाख घरों तक नल जल की होगी आपूर्ति

बता दें कि 2024 तक झारखंड के कुल 59.23 लाख परिवारों को क्रियाशील नल जल कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना 2019 में जब शुरू हुई थी तब 3.45 लाख घरों तक नल से जल पहुंचाया गया था। इसका दायरा 31 मार्च तक 2022 बढ़कर 11.60 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुंच चुका है। स्पष्ट है कि 2024 तक 47.62 लाख घरों तक नल जल की आपूर्ति की जानी है। इसके तहत वर्ष 2022-23 में कुल 22 लाख परिवारों और 2023-24 में 25.62 लाख से अधिक घरों को क्रियाशील नल से आच्छादित करना है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT