द फॉलोअप डेस्क:
झारखंड आश्रम एकलव्य स्कूल सोसइटी राज्य के सभी एकलव्य आवासीय विद्यालयों का संचालन करेगी। इसके लिए वह एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (Education Society for Tribal Students) की मदद लेगी। बता दें कि राज्य में जब एकलव्य आवसीय विद्यालय की स्थापना की गई थी तब यह तय नहीं हो पाया था कि यह किसके द्वारा संचालित किया जाएगा। अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। बता दें कि आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आने वाले सालों में 7 हजार से अधिक एकलव्य स्कूल खोलने की बात कही है। इन स्कूलों के जरिए जहां छात्रों को बेहतर पढ़ाई का अवसर तो मिलेगा ही साथ ही करीब 8 हजार शिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ को रोजगार भी मिलेगा।

30 अप्रैल तक करें आवेदन
राज्य के 21 एकलव्य आवासीय स्कूलों में 11-11 शिक्षकों की नियुक्ति जुलाई तक होने की संभावना है। कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों की 30 अप्रैल आवेदन भर सकते हैं। जिसके बाद जून के पहले सप्ताह में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा संभावित है।

झारखंड आश्रम एकलव्य स्कूल सोसाइटी पोस्टिंग करेगी
बता दें कि झारखंड आश्रम एकलव्य स्कूल सोसाइटी और नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स के बीच एमओयू हुआ है । जिसमें यह किया गया है कि नेशनल एजुकेशन सोसायटी शिक्षकों की नियुक्ति और झारखंड आश्रम एकलव्य स्कूल सोसाइटी पोस्टिंग करेगी। स्थानीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार राज्य की सोसायटी के पास होगा। सभी स्कूलों में 11-11 शिक्षकों की नियुक्ति केंद्र करेगा, जबकि 1-1 शिक्षकों की नियुक्ति राज्य की ओर से होगा। पर, इसमें सरकार की भूमिका नहीं होगी।