logo

शिक्षक ने छात्राओं के साथ की अश्लील हरकत, विरोध में ग्रामीणों ने किया थाना घेराव

ashli.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
अभी साहिबगंज जिले के बरहेट में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मामला रांची के पिठोरिया से आया है।  पिठोरिया इलाके में स्थित निश्चय मेमोरियल स्कूल के शिक्षक पर स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। जब इसकी सूचना ग्रामीणों को हुई तो गांव वाले आक्रोशित हो गए। इसके बाद शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने पिठोरिया थाने का घेराव किया। स्कूल के शिक्षक जगन्नाथ मिश्रा पर छेड़खानी करने का आरोप है। हालांकि पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। 


लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किया है

ग्रामीण परंपरागत हथियारों के साथ आज सड़क पर उतरे थे। ग्रामीणों की मांग है कि शिक्षक को उनके हवाले कर दिया जाए या फिर उसे फांसी की सजा दी जाए। शिक्षक जगन्नाथ मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने तीन छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की थी। आरोपी शिक्षक को लेकर पिठोरिया थाने में लिखित शिकायत दो दिन पहले ही की गई है। परिजनों के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन में दिया गया है। लड़कियों ने बताया है कि शिक्षक ने उनको गलत नीयत से छुआ है उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N