logo

थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए ‘थैंक्यू अंकल’ अभियान-2 का शुभारंभ, रक्तदान से मिली राहत

NADIM3.jpg

रांची

थैलेसीमिया, सिकल सेल और अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान-महादान शिविर आयोजित किया गया। यह “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। आयोजन रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक से “थैंक्यू अंकल” अभियान के अध्याय-2 के तहत किया गया। कार्यक्रम में पीड़ित और रक्तदाता दोनों मौजूद रहे। 


आज के शिविर में कुल 08 यूनिट रक्तदान हुआ, जबकि अतिरिक्त 07 रक्तदाताओं को हेमोग्लोबिन कम, वजन कम या मौसमी दवा लेने के कारण रिजेक्ट किया गया। इसके साथ ही तीन थैलेसीमिया पीड़ितों को रक्त उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में भारत सरकार की दिव्यांग छात्रवृत्ति/जीविकोपार्जन एनएसपी योजना के तहत 13 से 30 वर्ष के दिव्यांग, थैलेसीमिया, सिकल सेल और अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों के लिए ऑन-स्पॉट ऑनलाइन फॉर्म भरवाए गए। इस प्रक्रिया में विशेष शिक्षक पॉवेल कुमार और सपना कुमारी ने 14 पीड़ितों को लाभार्थी बनाया, जिनके लिए सालाना 40,000 से 80,000 रुपए तक की राशि उपलब्ध होगी। शिविर में थैलेसीमिया पीड़ित नीट छात्रा साक्षी सिंह का जन्मदिन भी केक, बिस्कुट, चॉकलेट, फल और भोजन के साथ मनाया गया।


रक्तदान में दिव्यांगों के विशेष शिक्षक पॉवेल कुमार, सपना कुमारी, रोहित कुमार, सोनू कुमार, आशीष कुमार सहित अन्य शामिल थे। पीड़ितों ने सभी रक्तदाताओं को पुष्प और फल देकर धन्यवाद कहा और अतिथियों का झारखंडी अंगवस्त्र से स्वागत किया।
कार्यक्रम में नदीम खान, पॉवेल कुमार, सुखनाथ लोहरा, इंजीनियर राजीव राजू, मो तौसिफ, सीमा देवी, देवकी देवी, मोना सिंह, रीना मुंडा, नीलम देवी, सोनम कुमारी, साक्षी सिंह, प्रगति कुमारी, चंद्रदेब महतो, मुस्कान कुमारी, लीला देवी, शुभाशीष महतो, बिरसा विकलांग उत्थान एवं कल्याण समिति के सदस्य, धुर्वा रांची के विशाल कुमार, मो शाकिब, अकरम राशिद, मो मोजाहिद, साज़िद उमर, मो बब्बर, मो बुलंद और डॉ दानिश रहमानी उपस्थित थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News