logo

शीतलहरी को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला, 5 और 6 जनवरी को बंद रहेंगे पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी स्कूल

unirim.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट आने की चेतावनी दी गई है। इस संदर्भ में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों में कक्षाएं 5 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक स्थगित की गई हैं।
सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे उपरोक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। यदि उक्त अवधि के दौरान किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित की जाती है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन करेगा। 6 जनवरी 2026 को सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के लिए विद्यालय खुले रहेंगे, जिसमें शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति eVV पर दर्ज करेंगे और विद्यालय के गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates Latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest Updates Jharkhand jamshedpur School Closed Updates latest jamshedpur School Closed news jamshedpur School Closed News jamshedpur School Closed news Up