रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कई अहम एजेंडे रखे गए, जिन पर चर्चा के बाद सहमति बनी। सरकार का कहना है कि इन प्रस्तावों से राज्य में प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और आम जनता को योजनाओं का लाभ तेज़ी से मिलेगा।
चतुर्थ वर्ग के पदों पर नियुक्ति के लिए राज सरकार ने बहुउद्देशीय कर्मी नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली को मंजूरी दी।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीम टेटे और निक्की प्रधान को आवास बोर्ड से मिली निशुल्क जमीन के रजिस्ट्रेशन और मुद्रांक शुल्क को माफ कर दिया गया।
अंबेडकर आवास योजना की सहयोग राशि को 130000 रुपए से बढ़कर 2 लाख कर दिया गया। साथ ही आवासों की संख्या को भी 176 से बढ़कर 2400 कर दी गई है। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव, कैबिनेट सचिव और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।