logo

झारखंड : बिहार मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष बोले, झारखंड में सरकार पर हावी है ब्यूरोक्रेसी

WhatsApp_Image_2022-05-29_at_11_24_08_PM.jpeg

दुमका: 

बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा इन दिनों झारखंड दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने बाबा बासुकीनाथ धाम में बाबा का दर्शन किया और मंगल आरती भी की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने झारखंड सरकार की तारीफ की है।

झारखंड में हावी है ब्यूरोक्रेसी
विनोद कुमार सिन्हा कहा कि झारखंड सरकार काम अच्छा कर रही है। प्रदेश का काफी विकास भी हुआ है लेकिन भ्रष्टाचार का आलम है। भ्रष्टाचार के चलते अफसरशाही सरकार पर हावी है। आम जनता परेशान है। सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। श्रावणी मेले को लेकर बासुकीनाथ मंदिर में तैयारियां जारी हैं। हम यहां के प्रशासन से आग्रह करेंगे। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी से अच्छी सुविधा दें, ताकि श्रद्धालु यहां से अच्छे संदेश लेकर जाएं और सुगमता पूर्वक जलअर्पण कर सकें।