logo

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID के हत्थे चढ़े TDPL के 3 कर्मचारी, 5 अन्य अभियुक्त रिमांड पर

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID के हत्थे चढ़े TDPL के 3 कर्मचारी, 5 अन्य अभियुक्त रिमांड पर

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड लोक सेवा आयोग के मातहत ली जाने वाली परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की शिकायत कर रही सीआईडी ने 3 और गिरफ्तारियां की हैं। सीआईडी ने आज रांची पुलिस की सहायता से रांची स्थित 2 होटलों में छापेमारी करके परीक्षा कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल के 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों में हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और संजय कुमार शामिल हैं। गौरतलब है कि इस केस में पहले से गिरफ्तार 5 अभियुक्तों को कल से 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उनसे पूछताछ होगी। 

सीआईडी ने सूचना देने की अपील की
सीआईडी ने एक आम अपील जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति के पास कोई सूचना, दस्तावेज या अन्य प्रासंगिक जानकारी उपलब्ध हो तो वह मोबाइल नंबर 9934309058 या फिर ईमेल  आईडी complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in पर साझा कर सकता है। सीआईडी ने आश्वासन दिया है कि उपलब्ध कराई गई सूचना की गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी।

सीआईडी ने जानकारी दी है कि जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। 

Tags - Jharkhand NewsJPSCCIDCorruptionPaper Leak