logo

झारखंड में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार, BJP की सरकार ही राज्यवासियों को बचाएगी- शिवराज सिंह चौहान

bjpppp.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड BJP के विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा रांची में हैं। इन्होंने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। यहां उन्होंने संसदीय कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड की सरकार हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट,घटिया और खराब सरकार है। उन्होंने जितने वादे किए थे एक भी नहीं निभाया। न नौकरी मिला और न ही बेरोजगारी भत्ता मिला। आज झारखंड में लूट हो रही है। हमने ऐसा कभी नहीं देखा। चारों तरफ लूट मची है। झारखंड को इस तबाही से मुक्त करने का संकल्प भारतीय जनता पार्टी ने लिया है। हम कुशासन की सरकार हटाकर यहां सुशासन सरकार स्थापित करेंगे।


 लगभग 52 विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी आगे रही
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज झारखंड की इस घरा पर आने का अवसर मिला। भगवान बिरसा मुंडा को हम प्रणाम करते हैं। आज डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस है। हम उनको प्रमाण करते हैं। हम बाबूलाल मरांडी सहित पूरी टीम को बधाई देते हैं। लोकसभा के चुनाव में हमारी टीम ने प्रदेश के नेतृत्व में कड़ी परिश्रम कर शानदार सफलता हासिल की। हम आठ सीट जीते हैं और हमारे सहयोगी के साथ हमने नौवी सीट भी जीती है। लगभग 52 विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी आगे रही है।  यह देश का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार लगातार भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। 1962 के बाद यह चमत्कार पहली बार हुआ है, जब ऐसा शानदार बहुमत प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमारी पार्टी को हमारी गठबंधन को मिला हो।


सभी कार्यकर्ताओं का बूथ स्तर पर सम्मानित करेगी बीजेपी
 झारखंड का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहा है। एक बार मैं अपने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का बूथ स्तर पर जहां पर हमने बूथ जीते है।, वहां अभिनंदन का कार्यक्रम किया जाएगा। अब झारखंड को कुशासन से मुक्त करना है, आज विस्तार से बैठक हुई है। चर्चा हुई है बाबूलाल जी के नेतृत्व में पूरी टीम काम करेगी और हिमांता जी और हम इस टीम को सहयोग करने आए हैं। कार्यकर्ताओं में जो मैंने आज आत्मविश्वास देखा। विजय का जो संकल्प देखा उसके कारण हम पूरी तरह से अस्वस्थ हैं कि झारखंड में इस बार भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाएंगी। 


झारखंड में चारों तरफ लूट मची है
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड की सरकार हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट,घटिया और खराब सरकार है। उन्होंने जितने वादे किए थे एक भी नहीं निभाया। कहां तो उन्होंने सरकारी नौकरियों के वादे किए थे लेकिन किसी को नियुक्ति पत्र नहीं मिला। बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। किसी को मिला क्या? न नौकरी मिला और न ही बेरोजगारी भत्ता मिला। आज झारखंड में लूट हो रही है। हमने ऐसा कभी नहीं देखा। चारों तरफ लूट मची है। हमें देखना था कि अकेले ग्रामीण विकास विभाग में केंद्र सरकार ने पिछले 5 साल में झारखंड को 1हजार111 करोड़ मनरेगा में दिए। यह रुपए हमने 2024-25 में दिए। कुल मिलाकर 21हजार 55 करोड रुपए झारखंड को दिए। ये पूरा रुपया कहां गया। क्या मनरेगा के काम राज्य में ठीक से हो पाए हैं। आज यहां के मंत्री जेल में है। प्रदेश में बालू कोयले,खनिज में लूट हो रही है। गो तस्करी, ट्रांसफर पोस्टिंग- में लूट, पूरे राज्य में चारों तरफ केवल लूट मची है। झारखंड तबाही की तरफ जा रहा है। इस तबाही से मुक्त करने का संकल्प झारखंड भारतीय जनता पार्टी ने लिया है।

Tags - JharkhandJharkhand newsBJP JharkhandShivraj Singh ChauhanHimanta Biswa Sarmababulal Marandiamar bauriVidhansabha election