logo

Ranchi : पल्स हॉस्पिटल पर कार्रवाई के मूड में रांची जिला प्रशासन, डीसी छवि रंजन ने मांगी रिपोर्ट 

pulsepuja.jpg

रांचीः
पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब पल्स अस्पताल पर रांची जिला प्रशासन भी कार्रवाई के मूड में है। रांची DC छवि रंजन ने ज़िला अपर समाहर्ता से पल्स हॉस्पिटल की जमीन से जुड़ी जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट देने को कहा है। अपर समाहर्ता को निर्देश मिला है कि पत्र मिलने के 48 घंटे के अंदर जांच प्रतिवेदन से संबंधित संचिका दी जाये। 


क्या कहा गया पत्र में 
पत्र में कहा गया है कि राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार/मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा पल्स अस्पताल की भूमि के संबंध में जांच करने का निर्देश दिया गया था। जिसके आलोक में अंचल अधिकारी बड़गाईं और तत्कालीन अपर समाहर्ता रांची ने संयुक्त रूप से जांच की थी। जांच प्रतिवेदन संभवत: राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार/मुख्यमंत्री सचिवालय को उपलब्ध करायी गयी है। 


ईडी ने इस अस्पताल की जांच रिपोर्ट मांगी थी
इस बीच चर्चा है कि पल्स अस्पताल की जमीन की जांच रिपोर्ट गायब है। ईडी ने इस अस्पताल की जांच रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अब तक उसे रिपोर्ट नहीं मिली है। बता दें कि पल्स अस्पताल की जमीन के भुइहरी होने को लेकर एक चर्चा सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद फरवरी 2020 में इसकी जांच का आदेश दिया गया था। तब निर्देश दिया गया था कि 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपी जाए।  
पल्स अस्पताल की जमीन को लेकर फरवरी 2020 में ही सीओ और अपर समाहर्ता ने जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की थी। इसी जांच रिपोर्ट की मांग ईडी ने रांची के डीसी से की थी।