logo

राजधानी के इन चौक-चौराहों पर दिख रहा बंद का असर, बिरसा चौक में जलाया गया टायर 

birsa3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची के आसपास के इलाकों में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। हालांकि छोटी गाड़ियों का परिचालन चालू है। रांची के चौक चौराहों पर जाम लगा दिया गया है। यह बंद आदिवासी संगठन सरना समिति के आह्वान पर किया गया है। 25 मार्च को करम टोली में सरना का झंडा जलाया गया था जिसका विरोध किया जा रहा है। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। गिरफ्तारी होने तक बंद जारी रखने का अल्टीमेटम दिया गया है। पुलिस अलर्ट मोड पर है।

बिरसा चौक में जलाया गया टायर 
बिरसा चौक के पास बंद का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। वहां आदिवासी समुदाय के लोगों ने बांस लगाकर रास्ता रोक दिया है। सुबह 9 बजे के आसपास टायर भी जलाया गया था। रास्ता रोक देने से बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई है। सुबह का वक्त है तो लोग अपने दफ्तर की ओर जा रहे हैं लेकिन बंदी हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग वापस अपनी गाड़ियों को मोड़ कर कोई वैकल्पिक रास्ता ढूंढ कर जा रहे हैं। 


करमटोली में बंद का असर
करमटोली में बंदी का असर देखने को मिल रहा है। गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। सुबह के समय में जो लोग ऑफिस के लिए निकले हैं। उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


लालपुर में भी बंदी का असर
सबसे रश वाला इलाका लालपुर है। लालपुर में भी बंदी का असर दिख रहा है। दोनों साइड जाम लगा दिया गया है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। हालांकि छोटी गाड़ियां चल रही है लेकिन जाम होने से ऑटो-रिक्शा को आगे बढ़ने में काफी समय लग जा रहा है।

रातु रोड में स्थिति सामान्य

रातु रोड काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका है। फ्लाईओवर निर्माण के कारण वैसे भी यहां जाम लगा होता है। बंद का कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है। आवागमन बिल्कुल सामान्य है।