logo

रांची : समारोह से लौट रहा परिवार सड़क दुर्घटना की चपेट में , एक की मौत 3 गंभर रूप से घायल

ACHF.jpg

रांचीः
राहे ओपी थाना क्षेत्र के कोटांगदाग गांव के सामने राहे-सिल्ली सड़क पर बालू लदा एक हाइवा जेएच01डी पी 7736 और एक ऑटो जेएच01जी 9616 में टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में बैठे सभी लोगों को गंभीर चोट लगी वहीं एक युवक की मौत भी हो गयी। घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। ऑटो में सवार सभी चारों घायलों को गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। वहीं तीन घायलों का इलाज चल रहा है। 


क्या हुआ था 
बताया जा रहा है कि ठुगरुडीह गांव का रामु महतो अपनी पत्नी दुर्गा देवी और अपने बेटों के साथ सामाजिक कार्यक्रम में दोकाद गये थे। चारों कार्यक्रम से घर लौट रहे थे कि कोटांगदाग के सामने दुर्घटना हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ी पलट गया। ऑटो में सवार लोग घायल हो गये। जिसमें 14 वर्षीय नील महतो की मौत हो गई। 


ग्रामीणों में आक्रोश 
इधर गुस्साए ग्रामीणों ने कोटांगदाग के सामने सिल्ली-राहे सड़क को सुबह जाम कर दिया। ग्रामीणों का मांग था कि घायल का बेहतर इलाज का खर्च दिया जाए तथा परिवार को भरण पोषण का खर्च दिया जाए। ग्रामीणों ने सुबह 8 बजे से ही सड़क जाम किया। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटाने में लगे थे।