logo

‘THE FOLLOWUP’ की खबर का असर: जामताड़ा के कोलपाड़ा गांव में अब पहुंचेगी बिजली, ग्रामीणों में खुशी

jam_VILLAGE.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

‘THE FOLLOWUP’ की खबर का एक बार फिर जबरदस्त असर देखने को मिला है। 30 मार्च को प्रकाशित एक खबर “जामताड़ा का यह गांव आज भी अंधेरे में, बिजली नहीं होने के कारण कई लोगों ने किया पलायन” ने प्रशासन को झकझोर कर रख दिया। खबर सामने आते ही जिला प्रशासन और बिजली विभाग सक्रिय हो गया। इसका नतीजा यह हुआ कि आजादी के 78 साल बाद जामताड़ा प्रखंड के उदलबनी पंचायत के अंतर्गत आने वाले आसानचुवा और जोरियापार कोलपाड़ा गांव में अब बिजली पहुंचने जा रही है।

शुक्रवार से ही इन गांवों में बिजली के पोल और तार लगाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। गांव में बिजली पहुंचने की खबर से उन ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है, जो बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पलायन कर चुके थे। कई लोग अब वापस लौटने के लिए गांव के लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक पहल से गांव में खुशी का माहौल है। वर्षों से अंधेरे में जीवन जी रहे ग्रामीण अब रोशनी की उम्मीद से उत्साहित हैं। ग्रामीणों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए ‘द फॉलोअप’ टीम का आभार जताया है और उन्हें इस बदलाव का श्रेय दिया है।

Tags - the followup news impact jamtara kolpada village electricity rural electrification jharkhand kolpada village development jamtara news update jharkhand village electricity project followup media impact story indian rural electrification success