logo

राज्यपाल सचिवालय का होगा पुनर्गठन, 122 नए पदों के लिए सरकार ने की अनुशंसा

jharkhand_sachiwa.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड राज्यपाल सचिवालय के पुनर्गठन को लेकर राज्य सरकार ने अनुशंसा की है। इस संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस बैठक में राज्यपाल सचिवालय में कुल 122 नए पदों के सृजन को मंजूरी देने की सिफारिश की गई है। प्रशासी पदवर्ग समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव हैं, जबकि विकास आयुक्त, कार्मिक सचिव, वित्त सचिव और योजना विकास सचिव इसके सदस्य हैं। बैठक में सचिवालय के कामकाज को और अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से कई नए पद सृजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें खास बात यह है कि बदलते दौर को देखते हुए सोशल मीडिया कंसल्टेंट के पद पर भी नियुक्ति की जाएगी।
किन पदों पर कितनी संख्या में होगी बहाली –
 * अपर सचिव 01
* अवर सचिव 01
* प्रशाखा पदाधिकारी 04
* सहायक प्रशाखा पदाधिकारी 01
* विशेष कार्य पदाधिकारी (विश्वविद्यालय) 01
* विशेष कार्य पदाधिकारी 01
* विशेष कार्य पदाधिकारी (माननीय राज्यपाल कोषांग) 02
* विशेष कार्य पदाधिकारी (घरेलू स्थापना) 01
* प्रोटोक़ॉल ठफिसर 01
* कम्प्यूटर ऑपरेटर 13
* वरीय सचिवालय सहायक 04
* कानीय सचिवालय सहायक 12
* आदेशपाल 36
* प्रधान आप्त सचिव 02
* आप्त सचिव 01
* आशुलिपिक 01
* लाइब्रेरियन 01
* जनसम्पर्क पदाधिकारी 01
* सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी 01
* सोशल मीडिया कंस्लटेंट 01
* फोटोग्राफर 02
* वीडियोग्राफर 01
* चिकित्सा पदाधिकारी 01
* दन्त चिकित्सक 01
* एएनएम 02
* फार्मासिस्ट 01
* निदेशक (तकनीकी कोषांग) 01
* प्रोग्रामर बाह्य स्रोत आधारित 01
* आइटी अस्सिटेंट -01
* भवन अधीक्षक 01
* भवन अधीक्षक (राजभवन, दुमका) 01
* मैनेजर (मदरा मुंडा अतिथिशाला) 01
* हेड कूक- 02
* कूक- 08
* माली 06
* चोबदार 02
* हाउस बेयरर 01
* झाडूकश 02
* धोबी 01

Tags - Jharkhand Raj Bhavan restructuring Governor Secretariat Jharkhand reorganization 122 new posts Jharkhand Jharkhand government job creation Raj Bhavan recruitment Jharkhand Chief Secretary administrative cadre committee Jharkhand Secretariat new vaca