logo

भाजपा के पैरो तले जमीन खिसक रही, इसलिए वो अस्तित्व बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है : हेमंत सोरेन

भाजपा के पैरो तले जमीन खिसक रही, इसलिए वो अस्तित्व बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है : हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को जमशेदपुर के कोल्हान में पार्टी विधायकों के साथ गहन विचार-विमर्श किया। इस मौके पर हेमंत ने कहा कि झारखंड में भाजपा के पैर के नीचे से जमीन खिसक रही है इसलिए वो अस्तित्व बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है, ताकि गिरती साख को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा को सत्ता पर किसी भी कीमत पर काबिज नहीं होने देंगेआसन्न झारखंड विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हाशिये पर धकेल देगी

चंपाई सोरेन की नाराजगी की खबर नहीं

जब उनसे पत्रकारों ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की पार्टी से नाराजगी के बारे में पूछा, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें चंपाई सोरेन की नाराजगी के बारे में कोई जानकारी नहीं हैजब उनकी नाराजगी का मामला उनके पास आयेगा, उसे गंभीरता से लेंगे और उस पर विचार करेंगे। सीएम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूरे दम-खम के साथ अपने सहयोगी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी विरोधी दल को अभी से ही हार का डर सताने लगा है. इसलिए ओछी हरकत करने से बाज नहीं आ रहे हैं