logo

Crime : दुमका बन रहा अपराधियों का गढ़, घर घुसकर मारी शख्स को गोली

ककक.jpg

दुमकाः

दुमका धीरे-धीरे अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। इन दिनों दुमका से कई रोंगटे खड़े करने वाली खबर सामने आई। कई लोगों को आग के हवाले कर दिया गया। फिलहाल जरमुंडी थाना क्षेत्र के सहारा गांव से खबर आ रही है कि यहां 39 वर्ष के शख्स को अपराधियों ने घर घुसकर गोली मार दी है। मृतक का नाम दिलीप कुमार साह बताया जा रहा है। मृतक की पत्नी ने बताया कि रात में वह लोग सोए हुए थे घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया था क्योंकि काफी गर्मी लग रही थी। तभी दो बजे रात में गोली की आवाज सुनाई पड़ी। हमने देखा कि 3 की संख्या में आए अपराधी ने पति को गोली मार दी। 


3 का संख्या में थे अपराधी 
महिला का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। अपराधियों ने उनके पति को क्यों गोली मारी इसके बारे में कुछ पता नहीं है। पत्नी ने बताया कि उसके पति दिल्ली में राजमिस्त्री का काम किया करता था। 2 दिन पहले ही वह दिल्ली से वापस आया था। रात में अचानक अपराधी घर घुसे और मेरे पति को गोली मार दिया जबकि हमारी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। गोली की आवाज सुनकर हम सब जाग गए। मेरी बेटी ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की भी लेकिन वह लोग भाग गए।

 

गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी जमा हो गए अपराधियों को काफी ढूंढा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। मृतक की पत्नी ने बताया की उसका पति मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला था। और पिछले 20 वर्षों से दुमका में ही अपने ससुराल में रह रहा था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।