logo

IRCTC में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से करता था ठगी, गोड्डा पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड

yjneyuwb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आईआरसीटीसी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह का गोड्डा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर गोड्डा निवासी राकेश रौशन को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 6 दिसंबर को छापेमारी के दौरान उसे रूपियामा गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक छोटा की-पैड मोबाइल फोन, आईआरसीटीसी के नाम से तैयार फर्जी चेकलिस्ट और फर्जी एग्रीमेंट से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद कागजातों से स्पष्ट होता है कि आरोपी लंबे समय से नौकरी लगाने के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहा था।
मामले की शुरुआत तब हुई जब गोड्डा नगर क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा IRCTC में नौकरी लगाने का लालच देकर पैसों की ठगी करने और इसके लिए एक फर्जी प्रशिक्षण केंद्र चलाने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही गोड्डा नगर थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद जिले में कई जगह लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान आरोपी राकेश रौशन पुलिस की गिरफ्त में आया। पूछताछ में राकेश रौशन ने स्वीकार किया है कि वह कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही, इस रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी अभियान जारी है।



 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News Godda news updates Jharkhand News latest Jharkhand News Godda updates larest Godda News Godda news in hindi latest Godda news Godda news Updates