logo

रांची : धर्मांतरण का मामला आ रहा सामने, 6 महिलाएं हिरासत में 

hin.jpg

रांचीः
सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकाम इलाके में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। दरअसल कुछ महिलाओं पर लोगों को संदेह हो रहा है कि वह घूम- घूम कर दूसरे धर्म का प्रचार कर रही हैं और जबरन लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए सलाह दे रही हैं। जब इस बात की जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को हुई तो वह सुखदेव नगर थाना पहुंचे। इस मामले में 6 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। लेकिन उन महिलाओं ने इससे साफ इनकार कर दिया है।


फिलहाल मामला स्पष्ट नहीं 
महिलाओं का कहना है कि धर्मांतरण जैसा कोई काम वह नहीं कर रही हैं। महिलाओं पर संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी महिलाओं को उठा कर थाने ले आई। पूछताछ जारी है। सुखदेव नगर पुलिस का कहना है कि धर्मांतरण ऐसी कोई बात स्पष्ट नहीं है। लोगों को संदेह हुआ था ऐसी आधार पर महिलाओं से पूछताछ की जा रही है