पाकुड़/नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत पहाड़िया समाज के लोगों ने स्वास्थ, सड़क, पेयजल, रोजगार जैसे मूलभूत समस्या की समाधान को लेकर शनिवार को प्रखंड परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद क्षेत्र की पहाड़िया समाज के लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बीडीओ संजय कुमार को उपायुक्त के नाम 12 सुत्री मांग पत्र सौंपा।
पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण पहाड़िया समाज वर्षों से पेयजल, पक्की सड़क, स्थायी रोज़गार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। आज भी सैकड़ों पहड़िया गांवों में आवागमन के लिए सड़कें नहीं हैं एवं पेयजल की काफी समस्याएं हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से इन दो मुख्य समस्याओं को जल्द से जल्द निदान करने की मांग की। है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से शिवचरण मालतो,रामा पहाड़िया, बामना पहाड़िया, बैदा पहाड़िया, कावरा पहाड़िया सहित सैकड़ों ग्रामीण पहाड़िया समाज के पुरुष महिला उपस्थित थे।