logo

बैंक की नौकरी छोड़ मशरूम उगाने लगा ये शख्स, बस 4 घंटे की मेहनत से इतना कमाता है कि...

mashroom_man.jpg

 

द फॉलोअप डेस्क:

इंसान क्या चाहता है? एक अदद स्थायी नौकरी जिसमें मोटी तनख्वाह हो। ईपीएफ का फायदा मिले। 9 से 5 की नौकरी और परिवार के साथ बिताने को कुछ वक्त। देश के लाखों युवा इसी उम्मीद में वर्षों खुद को किताबों के बीच घिसते हैं लेकिन, इन्हीं में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने स्थायी नौकरी या मोटी तनख्वाह की ख्वाहिश नहीं है बल्कि वे जिंदगी में कुछ अलग करना चाहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही युवक की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने खेती-किसानी के लिए बैंक की नौकरी छोड़ दी। इस शख्स का नाम देवाशीष है। देवाशीष झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बैंक की सुरक्षित नौकरी छोड़ दी और मशरूम की खेती करने लगे। 

बैंक की नौकरी में बोरियत हो रही थी!

जमशेदपुर के रहने वाले देवाशीष ने कहा कि वह एक बैंक में काम करते थे। नौकरी की वजह से दिन का काफी समय काम में बीतता था। मैं अपना कुछ करना चाहता था इसलिए मैंने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद घर पर ही मशरूम की खेती शुरू की। देवाशीष कहते हैं कि वह हर दिन सिर्फ 3 से 4 घंटे ही काम करते हैं। बस इतनी सी मेहनत से कोई भी व्यक्ति आसानी से 25 से 30 हजार रुपये महीना कमा सकता है। उन्होंने बताया कि मशरूम 2 प्रकार के होते हैं- एक सफेद बटन और दूसरा ऑयस्टर मशरूम। दोनों प्रकार के मशरूम की खेती पूरे भारत में बड़े पैमाने पर की जा रही है।

 

4 घंटे रोज की मेहनत और हजारों में कमाई
देवाशीष ने बताया कि वह ऑयस्टर मशरूम की खेती करते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने घर में ही 500 वर्ग फीट की जगह बनाई है। इसकी खेती प्लास्टिक की थैलियों में की जाती है। सबसे पहले भूसे को अच्छी तरह से धोकर सुखा लिया जाता है, ताकि सारे कीड़े निकल जाएं। फिर बैग में पहले पावल और फिर मशरूम के बीज डाले जाते हैं। इसमें लगभग 4 परतें होती हैं। इसमें सुबह-शाम पानी देना जरूरी है। महज 25 दिन में मशरूम निकलने लगते हैं। देवाशीष के मुताबिक, बैग करीब 2 महीने के लिए परफेक्ट है। इन 2 महीनों में लगभग 4 से 6 बार मशरूम निकलते हैं। एक बार में लगभग 1 किलो मशरूम निकल जाता है, जिसे आप बाजार में बेच सकते हैं। यह मशरूम बाजार में 180 रुपये से 200 रुपये की दर से बिकता है। देवाशीष ने बताया कि अगर कोई उनके खेत में उगे मशरूम को खरीदना चाहता है, तो वह इस नंबर 7781915577 पर संपर्क कर सकता है।