logo

सदर CO के राजस्व मामलों की होगी जांच, पलामू DC ने 3 सदस्यीय समिति बनाई

PALAMUDC.jpg

मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू जिले के सदर अंचल अधिकारी (सीओ) अमरदीप सिंह बलहोत्रा द्वारा संपादित राजस्व संबंधी मामलों की जांच की जाएगी। उपायुक्त समीरा एस. ने इस संबंध में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
समिति में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता और सहायक समाहर्ता-सह-सहायक दंडाधिकारी को शामिल किया गया है। डीसी ने समिति को निर्देश दिया है कि वे सदर सीओ से संबंधित सभी राजस्व मामलों की गहन जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।


Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News