logo

बेटी को पीटता था दामाद, सांस ने सुपारी देकर कराई हत्या; यहां का है मामला 

murder12.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सास ने अपनी बेटी की तकलीफ सुन-सुनकर इतना दुखी हो गई कि उसने अपने दामाद की हत्या कराने के लिए सुपारी किलर तक को हायर कर लिया। यह मामला ब्लाइंड मर्डर की तरह सामने आया था, लेकिन पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

मृतक की पहचान साहिल कुमार पाटले (24) के रूप में हुई है, जो जांजगीर-चांपा जिले के मोहनपुर गांव का रहने वाला था और वर्तमान में कालिका नगर, तिफरा (सिरगिट्टी थाना क्षेत्र, बिलासपुर) में रह रहा था। कुछ दिन पहले उसकी अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। पुलिस को शुरुआत में यह ब्लाइंड मर्डर लगा क्योंकि कोई सीधा सुराग नहीं मिल रहा था।

जांच की कमान एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम को दी गई थी। टीम को पता चला कि साहिल शराब पीकर अपनी पत्नी वर्षा खूंटे (20) की पिटाई करता था। वर्षा यह बात अपनी मां सरोजनी खूंटे (38) को बताती रहती थी। लगातार मारपीट से दुखी होकर सरोजनी ने अपने दामाद की हत्या की साजिश रची। सरोजनी ने एक लाख रुपये में सुपारी किलर हायर किए, और 8000 रुपये एडवांस में दिए। इसके बाद सुपारी किलरों ने हत्या की योजना बना कर साहिल की जान ले ली।

पुलिस ने गहन जांच करते हुए 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और सूत्रों से मिले सुराग के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में जब सख्ती की गई तो सच सामने आ गया। पुलिस ने पत्नी वर्षा खूंटे, उसकी मां सरोजनी खूंटे और 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

Tags - National News National Latest News Crime News Crime Hindi News Crime Hindi News