logo

मानसून सत्र 2023 : स्थानीय और नियोजन नीति के मुद्दे पर राज्य सरकार केवल राजनीति कर रही है- बाबूलाल 

babulal2023-07-28_at_6_13_58_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर हमला बोला है. कहा कि राज्य की झामुमो कांग्रेस और राजद की ठगबंधन सरकार जनता को बार-बार ठग रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय और नियोजन नीति के मुद्दे पर राज्य सरकार केवल राजनीति कर रही है। राज्य के लाखों बेरोजगार, प्रशिक्षित युवाओं के दुख दर्द से सरकार को कुछ भी लेना देना नही है।

राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं 

प्रतिवर्ष पांच लाख लोगों को रोजगार की बात करने वाली सरकार आज न नियोजन नीति स्पष्ट कर रही न स्थानीय नीति। जबकि यह विषय पूरी तरह से राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। लेकिन राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं है। राज्य में लाखों पद खाली हैं लेकिन सरकार 26 हजार शिक्षकों की वैकेंसी निकालकर अपने खिलाफ बढ़ते आक्रोश को दबाना चाहती है। सरकार को पहले स्पष्ट करना चाहिए की आखिर राज्य की स्थानीय और नियोजन नीति क्या है? राज्य सरकार आखिर किस आधार पर बहाली करेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT