logo

बिहार में फिर पुल गिरा, वैशाली में गंडक नदी पर बना 6 लेन स्ट्रक्चर ढहने से कई मजदूर दबे

बिहार में फिर पुल गिरा, वैशाली में गंडक नदी पर बना 6 लेन स्ट्रक्चर ढहने से कई मजदूर दबे

द फॉलोअप डेस्क:


बिहार में फिर से पुल गिरा है। यह हादसा तब हुआ है, जबकि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि पुल केवल बिहार में नहीं गिरते। दूसरे राज्यों में भी हादसा होता है। ताजा मामला वैशाली का है। यहां निर्माणाधीन 6 लेन पुल का स्ट्रक्चर गिर गया। वैशाली के लालगंज स्थित जलालपुर में भारत माला परियोजना के तहत  इस पुल का निर्माण किया जा रहा था। इस पुल का निर्माण गंडक नदी के ऊपर किया जा रहा था। बताया जाता है कि हादसे में  कुछ मजदूरों के मलबे में दबने की भी आशंका है। 

 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर किया तंज
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिका कि बिहार में फिर एक पुल गिरा। वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के बोझ से फिर एक और निर्माणाधीन पुल गिर जाने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के दबने और घायल होने  की खबर है। कई मजदूरों की हालत गंभीर है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। पुल की गुणवत्ता खराब थी। इसके निर्माण  में मानकों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि एनडीए नेताओं की भ्रष्टाचारी किरदार ही निरंतर गिरते पुलों का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि इस हादसे पर  भी लीपापोती की जायेगी। 

 

आरजेडी नेता ने सरकार को लताड़ा
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर गिरने पर आरजेडी नेता शक्ति यादव ने कहा कि यह कोई हैरानी की बात नहीं है। इस सरकार के कार्यकाल में पुलों का गिरना आम बात हो  गई है।  उन्होंने कहा कि बिहार में काम कर रही बाहरी कंपनियां राज्य को लूट रही है। यह कहना मुश्किल है कि आज जो पुल खड़े हैं, उनका भविष्य क्या होगा। 


 

Tags - BiharBridge CollapsedUnder Construction Bridge over GandakBihar Bridge Collapsed