logo

झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट 

तदद21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में एक बार फिर से गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। इस समय राज्य के 13 जिले ऐसे हैं जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच गया है। वहीं 11 जिलों में तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 10 से 13 मई तक झारखंड में लू चलने की पूरी संभावना है। इसी के मद्देनज़र आज 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।


इन जिलों में लू और भीषण गर्मी का अलर्ट
10 और 11 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भीषण गर्मी और उमस का माहौल रहेगा।
12 मई को दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में गर्म हवाएं और तेज लू चलने की चेतावनी दी गई है।
13 मई को बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में लू की तीव्रता सबसे ज्यादा रहेगी।


थोड़ी राहत की उम्मीद
13 मई को राज्य के दक्षिणी और मध्य जिलों — पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, बोकारो, रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ — में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
रांची का हाल
राजधानी रांची में भी गर्मी का असर साफ दिख रहा है।
10 मई: तापमान 37°C (अधिकतम), 25°C (न्यूनतम), मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
11-12 मई: तापमान 38°C तक जाएगा, आसमान साफ रहेगा, लू और गर्म हवा चलेगी।
13 मई: आंशिक बादल और गरज के साथ बारिश की संभावना, तापमान 38°C (अधिकतम), 26°C (न्यूनतम) रहेगा।
14 और 15 मई को मौसम सामान्य होने की संभावना है।