logo

धनबाद : तांत्रिक ने फोन पर कहा जान दे दो और महिला फंदे से लटक गई 

TANTRIK.jpg

धनबादः

निरसा थाना क्षेत्र के विद्यासागर कॉलोनी स्थित साहिब शर्मा के आवास में किराए के घर में रहने वाली 27 वर्षीय संगीता देवी ने सुसाइड कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला मे तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़कर यह कदम उठाया है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। आस-पास के लोगों का कहना है कि एक तांत्रिक के बहकावे में आकर महिला ने जान दे दी है। संगीता का पति राजू कुमार चौहान आइटीबीपी में कार्यरत है और वर्तमान में उत्तराखंड में है।


तांत्रिक दे रहा था इंस्ट्रक्शन 
बताया जा रहा है कि संगीता अपने बेटे के साथ थी। रात का खाना खाकर वो अपने तांत्रिक बाबा से फोन पर बात करने लगी । बेटा दूसरे कमरे में चला गया। इसी दौरान तांत्रिक की तरफ से कुछ इंस्ट्रक्शन दिया जा रहा था। उसके संगीता ने तुरंत ओढ़नी को पंखे से बांधकर फंदा बनाया और लटक गयी। तभी उसका बेटा आया और देखा कि उसकी मां फंदे से झूल गयी है। वो कुछ कर पाता इससे पहले ही उसकी मां की जान जा चुकी थी। 8 साल का बेटा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे फंदे से संगीता को उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी।