द फॉलोअप डेस्क
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कल्याणपुर स्थित पूर्व मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथलेश ठाकुर के आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
3.jpeg)
3.jpeg)
3.jpeg)
पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने सुबह 10:35 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जेएमएम के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
3.jpeg)
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि आज ही के दिन 77 वर्ष पूर्व संविधान के साथ भारत में गणतंत्र की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय गणतंत्र पूरे विश्व में सबसे मजबूत और लोकतांत्रिक व्यवस्था के रूप में जाना जाता है। उन्होंने इस अवसर पर गढ़वा, झारखंड सहित पूरे देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आज़ादी एवं संविधान की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया।
3.jpeg)
3.jpeg)