logo

लोहरदगा में शान से लहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर मंत्री शिल्पी नेता तिर्की ने किया झंडोत्तोलन

gjkmyusm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोहरदगा जिले के बी.एस. कॉलेज स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुईं और राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, जिले के उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित कई वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं से राजनीति से जुड़े षड्यंत्रों और भ्रम से दूर रहने की अपील की। मंत्री ने कहा कि आज देश और राज्य के विकास के लिए जाति-धर्म से ऊपर उठकर देशप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समानता के साथ जीने का अधिकार देता है और संविधान का पालन करना हम सभी का दायित्व है। मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का संविधान निर्माण और उसकी ड्राफ्टिंग में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जो स्वतंत्रता से पहले ही निभाया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शासन में मौजूद कुछ दलों का न तो संविधान निर्माण में और न ही स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान रहा है।
अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भारत के इतिहास को सही संदर्भों में पढ़ें और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रम पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Lohardaga News Updates Lohardaga news Updates latest Lohardaga news Lohardaga news updates Lohardaga news in hindi Lohardaga news in Hindi Lohardaga updates