logo

पश्चिमी सिंहभूम में दंतैल हाथी का कहर जारी, फिर एक महिला की ली जान; पति और 10 वर्षीय बेटा घायल

nyuumyyu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह गोईलकेरा प्रखंड के संतरा वन क्षेत्र अंतर्गत अमराई कितापी गांव के तोपनोसाई टोला में एक दंतैल जंगली हाथी ने 47 वर्षीय महिला पर हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस दौरान महिला को बचाने पहुंचे उसके पति रंजन टोपनो और 10 वर्षीय बेटा काहिरा टोपनो भी गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जब परिवार के सदस्य अपने घर के आसपास मौजूद थे। अचानक जंगल की ओर से आए हाथी ने महिला को सूंड़ से पकड़कर पटक-पटक कर मार डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला को बचाने के प्रयास में पति और बेटा हाथी के हमले की चपेट में आ गए, जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे। दूसरी ओर घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल पिता-पुत्र को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया।
हाथी के हमले से गांव की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में डर इस कदर है कि लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। ऐसे में वन विभाग ने हाथी के हमले की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। हाथी को गांव से दूर रखने के लिए ग्रामीणों को पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वनरक्षी और पुलिस प्रशासन को मौके पर भेजा गया है तथा हाथी को खदेड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि चाईबासा जिले में बीते चार दिनों के भीतर हाथियों के हमलों में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इससे पहले टोंटो, मुफ्फसिल और गोईलकेरा थाना क्षेत्रों में भी हाथियों ने जानलेवा हमले किए थे।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates Latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest Updates Jharkhand Chaibasa Elephant Updates latest Chaibasa Elephant news Chaibasa Elephant News Chaibasa Elephant news Updates latest Chaibasa Eleph