logo

हजारीबाग : उधर पत्नी गई थी रिश्तेदार के घर, इधर DSP साहब नौकरानी के साथ लड़ा रहे थे इश्क

dsp1.jpg

हजारीबाग: 
हजारीबाग के स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित डीएसपी अरविंद कुमार वर्मा के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप उनकी पत्नी ने ही लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि उनके पति का घर की नौकरानी के साथ अवैध संबंध चल रहा है। हजारीबाग पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी इस मामले में कुछ भी जवाब देने से बच रहे हैं। 


मायके गयी थी पत्नी 
पत्नी का कहना है कि वे अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गई हुई थी। इसी दौरान अपार्टमेंट के लोगों ने पत्नी को फोन कर जानकारी दी कि उनके पति किसी महिला के साथ गलत तरीके से रह रहे हैं। इसके बाद डीएसपी की पत्नी अपने मायके वालों के साथ घर पहुंची तो डीएसपी को महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। डीएसपी की पत्नी के मुताबिक वो महिला उनके घर में नौकरानी का काम करती थी। 

 

पत्नी को मना रहे हैं डीएसपी 
जानकारी के मुताबिक डीएसपी अपनी पत्नी को मना रहे हैं। कहा जा रहा है कि डीएसपी अपनी पत्नी से कह रहे हैं कि वह इस मामले को समाप्त कर दे। आगे इस तरह की गलती नहीं करने का आश्वासन भी दे रहे हैं। जांच अधिकारी ने भी इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार किया और कहा जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।