logo

हजारीबाग : 3 दिनों से लापता था युवक, आज सुबह झील में मिला शव

bnbnbn.jpg

हजारीबागः
हजारीबाग झील से बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अभिषेक कुमार के रुप में हुई है। अभिषेक पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता था। मृतक कोर्रा थाना क्षेत्र के बाबू गांव का रहने वाला था। उसके पास से ATM कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड मिला है। फिलहाल वह वह रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 3 दिन पहले ही घर आया था। युवक के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।


लोगों ने देखा शव 
सुबह लोग जब मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे तो  डीआईजी और कमिश्नर आवास के सामने झील में लोगों ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। शव को झील से 2 घंटे की कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।