logo

झारखंड में हैं पाकिस्तान के 10 नागरिक, वापस भेजने पर फैसला जल्द

PAK-IND.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
भारत सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द भारत छोड़ने का आदेश दिया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 28 पर्यटकों की हत्या के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है। झारखंड में फिलहाल 10 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से 3 नाबालिग हैं। तीनों के उम्र 2 से 10 सालके बीच की है। ये लोग रांची, धनबाद, जमशेदपुर और हजारीबाग में निवास कर रहे हैं।  

इन 10 में से 7 पाक नागरिकों के पास लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) है। मिली जानकारी के अनुसार एलटीवी वाले नागरिकों को फिलहाल भारत छोड़ने की जरूरत नहीं है। इसलिए झारखंड में मौजूद ये 7 लोग यहीं रहेंगे। लेकिन 3 नाबालिग बच्चे हाल ही में कराची से रांची आए हैं। चूंकि वे नाबालिग हैं, उनकी मां को भारत छोड़ने का वीजा नहीं मिलेगा और न ही उनके पिता को भारत आने का वीजा मिलेगा, इसलिए इन्हें अकेले पाकिस्तान भेजना बड़ा सवाल बन गया है। झारखंड का गृह मंत्रालय इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्रालय से निर्देश मांग रहा है। निर्देश के बाद तय होगा कि बच्चों को भारत में ही रखा जाएगा या फिर पाकिस्तान भेजा जाएगा। 

बता दें कि रांची की 3 लड़कियों की शादी पाकिस्तान में हुई है। ये महिलाएं लॉन्ग टर्म वीजा पर झारखंड में रह रही हैं। वहीं उनके बच्चे गर्मी की छुट्टियों में पाकिस्तान से झारखंड आए हैं। अब इन्हीं बच्चों के पाकिस्तान लौटने को लेकर केंद्र को फैसला लेना है।

Tags - jharkhand newsjharkhand hindi newspakistan citizen