logo

आज रांची के ट्रैफिक रूट में हुआ है बदलाव, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर

आज रांची के ट्रैफिक रूट में हुआ है बदलाव, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर

द फॉलोअप डेस्कः
मंईयां सम्मान योजना का कार्यक्रम नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में बुधवार को होगा। कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। नामकुम और खरसीदाग समेत कार्यक्रम स्थल आने वाले सभी मार्ग पर वाहनों का परिचालन पर रोक लगाई गई है। बुधवार सुबह 8 से रात 8 बजे तक यह आदेश जारी रहेगा। कार्यक्रम के चलते रांची में जाम भी लग सकता है।


इस मार्ग में प्रवेश रहेगा वर्जित
पुराना हाईकोर्ट गेट से घाघरा रोड और सदाबहार चौक तक मालवाहक वाहनों और बसों के परिचालन पर रोक रहेगी। नामकुम चौक से सदाबहार, खरसीदाग चौक तक मालवाहक और बसों का परिचालन नहीं होगा। एयरपोर्ट रोड से कुटियातु चौक जाने वाले वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। खरसीदाग ओपी से एयरपोर्ट रोड की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गई है। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर भारी और सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए निर्धारित मार्ग
• बेड़ो, इटकी, नगड़ी और लापुंग से आने वाले वाहन खरसीदाग ओपी से दायें मुड़कर कार्यक्रम स्थल जाएंगे।
• बुंडू, सोनाहातु, राहे एवं तमाड़ से आने वाले वाहन कार्यक्रम स्थल आर्मी ग्राउंड में लाभुकों को उतारकर निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन पार्क करेंगे।
• अनगड़ा एवं सिल्ली के वाहन टाटीसिलवे चौक से कार्यक्रम स्थल जाएंगे।
• नामकुम से आने वाले वाहन कार्यक्रम स्थल जाएंगे और पार्किंग में पार्क होंगे।
• बड़गाईं चौक, बूटी मोड़, खेलगांव चौक, बरियातू मैदान, कोकर चौक, हातमा बस्ती और कांके क्षेत्र की सभी बसें रिंग रोड नेवरी चौक से रामपुर, खरसीदाग ओपी से दायें मुड़कर कार्यक्रम स्थल तक जाएंगी।
• चुटिया, स्टेशन चौक, कांटाटोली चौक, लोवाडीह चौक, संत जोसेफ स्कूल, लालपुर क्षेत्र से निकलने वाली सभी बसें दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम चौक, रिंग रोड, खरसीदाग ओपी से दायें मुड़कर कार्यक्रम स्थल जाएंगी।
• डोरंडा क्षेत्र से निकलने वाली सभी बसें तुपुदाना ओपी रिंग रोड से बायें मुंड़कर कार्यक्रम स्थल जाएंगी।
• पिस्का, रातू रोड, पंडरा क्षेत्र से निकलने वाली बसें तिलता चौक, कटहल मोड़ होते हुए तुपुदाना, रिंग रोड से बायें मुड़कर रिंग रोड, खरसीदाग से बायें मुड़कर कार्यक्रम स्थल जाएंगी

Tags - Ranchi Traffic Traffic in Ranchi Mainiyan Samman Yojana Traffic Jam Ranchi News Ranchi Latest News