logo

एक ही परिवार के 7 लोगों की सड़क हादसे में मौत, वापस लौट रहे थे अपने गांव

मोलूाी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बिहार के सासाराम में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है। चार लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसा शिवसागर थाना इलाके में नेशनल हाइवे नंबर 2 पर बुधवार की अहले सुबह करीब 3 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार हाइवे पर कंटेनर में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकालकर अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों में तीन बच्चे एवं दो महिलाएं शामिल हैं। सभी मृतक कैमूर जिले के बताए जा रहे हैं।


कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार सुदेश्वर शर्मा अपने परिवार के साथ बोधगया से अपने गांव कैमूर जिला के सबार थाना क्षेत्र के कुराड़ी वापस लौट रहे थे। तभी 3 बजे के करीब चालक को झपकी आ गई, और उनकी गाड़ी आगे जा रही एक कंटेनर में पीछे से टकरा गई। घटना में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टोल प्लाजा के हाईड्रा गाड़ी से स्कार्पियो को कंटेनर से बाहर खींच कर निकाला गया। हादसे में छह की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हो गई। चार लोग बुरी तरह से घायल हैं। हादसे में सुदेश्वर शर्मा की पत्नी राजमुनि देवी (50) बेटी प्रेमलता (35) एवं बेटे रविनंदन कुमार (30)) की मौत हो गई है। आदित्य कुमार की भी मौत हुई है, 16 साल के किशोर एवं 5 साल के बच्चे की भी मौत हुई है। सुद्धेश्वर शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत के बाद परिजन हाहाकार मच गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N