logo

हेमंत सरकार में दलालों और बिचौलियों की पूछ है : बाबूलाल मरांडी

BIBI.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हेमंत सरकार में दलालों और बिचौलियों की पूछ है। झामुमो में वरिष्ठ नेताओं को अपमानित किया जा रहा है। यही वजह है कि वो झामुमो छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। चंपाई सोरेन और सीता सोरेन का भाजपा में आना अच्छी पहल है। श्री मरांडी शुक्रवार को धुर्वा के गोलचक्कर मैदान में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे। मरांडी ने कहा कि आनेवाले दो-ढाई महीनों के बाद झारखंड में भाजपा नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि  झारखंड को कोई बचा सकता है तो वो भाजपा ही बचा सकती है। भाजपा ने ही झारखंड अलग राज्य का निर्माण किया। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य बना। भाजपा जो कहती है वो करती है। श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने मिलकर राज्य को लूटा है।

Tags - Babulal Marandi Champai Soren swearing in Babulal Marandi BJP Jharkhand News Babulal Marandi speech Jharkhand BJP