द फॉलोअप डेस्क
लातेहार जिले के हरखा गांव निवासी जरासंध कुमार ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और राज्य के अन्य वरीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा है। उसमें कहा है कि मौजा तापखास, थाना संख्या-249 के खाता संख्या-26, प्लॉट संख्या-364, रकबा 1.33 एकड़ जमीन उनके परदादा माधो कहार के नाम से खतियानी जमीन है। उस जमीन पर उनका कब्जा भी है। एक छोटा सा घर भी बना हुआ है। लेकिन अंचलाधिकारी लातेहार द्वारा उक्त जमीन को गलत तरीके से बंधु साह पिता नथुनी साह के नाम से पंजी टू में दर्ज कर ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके बाद इस जमीन की खरीद बिक्री भी की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने जरूरी दस्तावेज भी संलग्न किया है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने प्राप्त आवेदन को डीसी लातेहार को अग्रसारित करते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
