logo

झारखंड में आज बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी

वोीगेप1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में कुछ इलाकों को छोड़कर आज लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।  राजधानी रांची में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज और कल बारिश की संभावना जाहिर की है। 17 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों बारिश के पूरे आसार हैं। मौसम विभाग ने 14 से लेकर 16 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 17 सितंबर के बाद से किसी तरह का अलर्ट नहीं है। अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव नहीं होंगे है। अगले 3 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 


इन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना 
आज रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला के साथ- साथ पश्चिम सिंहभूम के साथ- साथ राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। 15 सितंबर को जिन इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है उनमें पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, पलामू, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो सहित कई इलाके शामिल है।  


झारखंड में साइक्लोन सर्कुलेशन का पूरा असर 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य खाड़ी के पूरब में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब मध्य खाड़ी से लेकर इसके उत्तरी हिस्से तक कायम है। अगले 24 घंटों में इसके निम्न दबाव से गहरे निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित होने का पूर्वानुमान है। यह ओडिशा के दक्षिण और आंध्रप्रदेश के उत्तरी भाग से होकर पश्चिम उत्तर की दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके अलावा एक अन्य सिस्टम यूपी के दक्षिण-पश्चिमी भाग में कायम साइक्लोनिक सर्कुलेशन से लेकर मध्य बंगाल की खाड़ी तक बन गया है। यह छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर गुजर रहा है, जबकि मानसून टर्फ देश के पश्चिम भाग में स्थित जैसलमेर, शिवपुरी, रांची, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक विद्यमान है। इन कारणों से झारखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना बनी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N