logo

अमर बाउरी जैसे साधारण व्यक्ति को नेता प्रतिपक्ष जैसे पद पर बिठाना सिर्फ भाजपा में ही संभव हैः कुमार अमित 

amit1.jpg

द फॉलोअप टीम, बोकारोः 
चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी को विधायक दल का नेता और मांडू विधायक जे.पी पटेल को सचेतक बनाए जाने पर बोकरो के भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर है। इस वजह से सोमवार को  पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 4 सिटी सेंटर में जश्न मनाया। मौके पर कुमार अमित के साथ कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया, मिठाई खिलाई और बधाई दी। इस दौरान कुमार अमित ने दोनों विधायकों को बधाई दी और कहा कि अमर बाउरी का नेता प्रतिपक्ष बनना बोकारो जिला के लिए गर्व का विषय है। एक साधारण परिवार से आने वाला व्यक्ति के लिए ऐसे पद पर जाना, यह भाजपा में हीं सम्भव है। इसलिए हमें गर्व है कि हम भाजपा जैसे पार्टी के कार्यकर्ता हैं। 


सिर्फ अच्छे नेता ही नहीं बल्कि अच्छे इंसान भी हैं अमर बाउरी 
आगे उन्होंने कहा कि अमर कुमार बाउरी एक संघर्षशील नेता, कुशल संगठन कर्ता और प्रखर वक्ता के साथ-साथ अच्छे इंसान है। ये नेता प्रतिपक्ष के रूप में विधानसभा में झारखंड की जनता की सशक्त आवाज बनेंगे और जन मुद्दों को और ज़ोरदार तरीक़े से उठाएगें। कुमार अमित ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा, अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के प्रदेश नेतृत्व वर्ग के सभी नेताओं को धन्यवाद दिया और आभार जताया है। 


ये कार्यकर्ता मौके पर रहे मौजूद 
इस अवसर पर भाजयुमो नगर महामंत्री लालबाबू, संतोष पंडित, कृष्णा कालिन्दी, विक्रम यादव, रविन्द्र यादव, पाली सिंह, कमल राज, जीतेन्द्र सिंह, अनुज, चन्द्रप्रकाश, त्रिलोकी, दीपक, हरेन्द्र सिंह, शम्भु  समेत कई लोग उपस्थित थें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N