logo

जमशेदपुर : 3 शव एक साथ मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

shav10.jpg

जमशेदपुरः 

पूर्वी सिंहभूम जिले 3 शव बरामद हुआ है। तीनों शव अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मंगलवार की सुबह जुगसलाई थाना क्षेत्र के खरकई नदी के शिव घाट पर शव मिला। स्थानीय लोगों ने जैसे ही शव को देखा वैसे ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। शव की पहचान खबर लिखने तक नहीं हो पाई है।


नदी के पास मिला शव 
इधर उलीडीह थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह बस्ती में एक शव झाड़ी से बरामद हुआ है। शव की पहचान सुनील कुमार के रूप मे की गई है। सुनील पिछले दो दोनों से गायब था। वहीं, आजादनगर थाना क्षेत्र के यीशु भवन के पीछे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पंप हाउस के पास नदी किनारे एक युवती का शव मिला है। इस शव की भी पहचान नहीं हो पाई है। 


महिला की हत्या कर शव फेंका गया 
पुलिस ने बताया कि युवती के शरीर पर चोट के निशान है। आशंका जताई जा रही है हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है और यूडी केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.