logo

मुड़मा जतरा में अफरा-तफरी का बना माहौल, मौत का कुआं के कलाकारों से हुई मारपीट

मुडमा.jpg

द फॉलोअप डेस्क

ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला में रविवार को अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पचास हजार से अधिक लोग अभी भी मेले में मौजूद हैं, जबकि प्रशासन और जतरा संचालन समिति के स्वयंसेवक भीड़ को नियंत्रित करने में पूरी तरह नदारद हो चुकी हैं।

मेले में करीब पांच हजार से अधिक दुकानें लगी हैं, और लोग ऊपर वाले के भरोसे मेला घूम रहे हैं। भीड़ इतनी बढ़ गई है कि किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, मेले में लगे ‘मौत का कुआं’ खेल दिखाने वाले कलाकारों से मारपीट की घटना सामने आई है। विवाद बढ़ने पर मामला थाने तक पहुंच गया है।

स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के उपाय करने की मांग कर रहे हैं, ताकि कोई अनहोनी न हो। फिलहाल मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और लोग डर के साये में जतरा का आनंद ले रहे हैं।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand trending news mudma jatra news mudma mela mandar news mandar khabar news