logo

Jharkhand Monsoon Update : झारखंड में 30 जून के बाद खूब बरसेंगे बादल, अगले 24 घंटे में सक्रिय होगा मानसून

monsoon_3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में 30 जून के बाद बादल खूब बरसेगा। अगले 24 घंटे में मानसून पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में29 जून से लेकर 1 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ 30 से 40 किलो मीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। बारिश के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आएगी। 


पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान गुमला समेत राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। जबकि कई दिनों से उमस की गर्मी झेल रही रांची में गुरुवार की शाम को बारिश हुई। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। सबसे अधिक बारिश गुमला के भरनो में 33.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि गढ़वा में 15.0 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 9.4 मिमी के साथ, गोड्डा, रामगढ़, लातेहार, हजारीबाग आदि जिलों में छिटपुट बारिश हुई। राज्य में जून के दौरान अब तक 50.4 मिमी बारिश हुई। जो सामान्य बारिश 160.2 मिमी से 69 फीसदी कम है।


जिलों के तापमान (डिग्री में)
रांची 33.4,जमशेदपुर 36.8,मेदिनीनगर 39.8,सरायकेला 38.1,गोड्डा 37.7,देवघर 37.7,बोकारो 35.5,धनबाद 33.6
 

Tags - Jharkhand newsJharkhand monsoonJharkhand Monsoon news