logo

झारखंड में मानसून की विदाई से पहले होगी झमाझम बारिश! दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

वोीगेप_22.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड से अब मानसून की विदाई हो जाएगी। अगले दो-तीन दिनों में मानसून समाप्त हो जाएगा। इसके बाद ठंड बढ़ेगी। अच्छी खबर यह है कि इस वर्ष दुर्गा पूजा में बारिश नहीं होगी। मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि दुर्गा पूजा मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सप्तमी, अष्ठमी, नवमी और दशमी में रांची का मौसम शुष्क रहेगा। हवा की गति हल्की तेज और शाम होते ही शीत गिरना शुरू हो जाएगा। इससे शाम होते ही हल्की ठंड महसूस होगी। 


पूजा के बाद महसूस हो सकती है ठंड 
हालांकि पूजा के बाद उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन सकता है। वहीं नवंबर के बाद प्रदेश का तापमान गिरने की संभावना है। वहीं फिलहाल अक्टूबर तक सुबह से दोहपर तक कड़ी धूप और शाम को हल्की ठंड माहसूस हो सकती है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं नवंबर की शुरूआत तक न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। 

अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 10 अक्टूबर को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं 11 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक झारखंड में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जतायी गयी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N