logo

JAC Board Exam 2024 : मैट्रिक–इंटर की परीक्षा में नहीं मिलेगा ब्रेक, जानें क्यों?

examination_hall1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अब मौट्रिक-इंटर परीक्षा में ब्रेक नहीं मिलेगा। एक पाली की परीक्षा लगातार 3:15 घंटे की होगी। इसे लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने शनिवार को सूचना जारी कर दी है। कहा गया है कि पहले ओएमआर सीट के आधार पर शेड्यूल जारी किया गया था। जिसमें एक पाली की परीक्षा में बीच में 5 मिनट का ब्रेक दिया गया था। अब ओएमआर सीट ही हटा दिया गया है तो परीक्षा लगातार 3:15 घंटे की होगी।


अब ओएमआर सीट का इस्तेमाल नहीं
मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में ओएमआर शीट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ऑब्जेक्टव सवाल के लिए अब विद्यार्थियों को ओएमआर सीट नहीं दी जाएगी। ऑब्जेक्टव सवाल के जवाब अब आंसर सीट पर ही लिखना होगा। शुक्रवार को जैक बोर्ड की हुई बैठक में इस बात का फैसला लिया गया है। 


30 अंक के ऑब्जेक्टिव व 50 अंक के सब्जेक्टिव होंगे
इसके साथ ही ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या और अंकों में बदलाव किया गया है।  2024 के मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में 30 अंक के ऑब्जेक्टिव व 50 अंक के सब्जेक्टिव सवाल रहेंगे। वहीं बचे 20 फिसदी अंक अंतरिम मुल्यांकन और प्रैक्टिकल के लिए दिए जाएंगे। वहीं 2025 में 20 अंक के ऑब्जेक्टिव और 60 अंक के सब्जेक्टिव सवाल रहेंगे। परीक्षा पैटर्न में हो रहे बदलाव के आधार पर ही मॉडल प्रश्न पत्र और उसके उत्तर जारी किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा में हुए बदलाव को समझने में मदद मिलेगी। सब्जेक्टिव में कितने प्रश्न बढ़ेंगे मॉडल प्रश्न पत्र के आधार पर विद्यार्थी तैयारी कर सकेंगे।