logo

सर्दी रिटर्न : ठंड से 24 जनवरी तक नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल

637795681792167497.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखण्ड मैं एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की माने तो ठंड और भी बढ़ेगा। कोहरे से भी छुटकारा नहीं मिलने वाली है। सर्दी के रिटर्न से लोग अलाव जलाकर रात गुजारने को बेबस हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के कई बड़े शहरों में बादल छाए रहे, कुहासा भी बढ़ता नजर आया। रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। सुबह से अभी दोपहर तक चारों तरफ कोहरा छाए हुए है। जिससे ठंड में थोड़ा इजाफा हुआ है।

आकाश में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आकाश में बादल छाए रहेंगे। 24 जनवरी तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इससे दिन के अधिकतम तापमान में कमी आ सकती, लेकिन रात में तापमान दो से 3 डिग्री बढ़ सकता है।