logo

झारखंड के इन जिलों में दुर्गा पूजा में बारिश का पूर्वानुमान

सोूो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रांची में सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। वहीं, दिन में धूप खिलने की संभावना है। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। दुर्गा पूजा की बात करें तो इस दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है। दुर्गा पूजा में मौसम की स्थिति सामान्य रहेगी। राजधानी रांची में मौसम बिल्कुल सामान्य है। धूप भी खिली है। बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। दुर्गा पूजा के दौरान बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि गुरुवार से लेकर महाअष्टमी (19 से 22 अक्तूबर) तक बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। महानवमी व दशमी को बारिश होने की संभावना है। इधर, मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री से ल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। 20 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन आ रहा है। इसका आंशिक असर झारखंड में भी पड़ सकता है। इससे कहीं-कहीं बादल रह सकते हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों में तापमान भी धीरे-धीरे गिरेगा। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास पहुंच जायेगा और न्यूनतम तापमान भी गिर सकता है। 


लोहरदगाग में पड़ने लगी ठंड 
उधर लोहरदगा में एक सप्ताह के दौरान तापमान में बदलाव देखने को मिला है। मौसम पल-पल बदल रहा है। कभी ठंड तो कभी गर्मी का अहसास हो रहा है। जिले के तापमान में विगत एक सप्ताह के दौरान गिरावट देखी गई है। अभी से ही जनवरी-फरवरी की सर्दी का अहसास सुबह सुबह होने लगा है। तापमान में गिरावट जारी रहने की उम्मीद है। जिले के मौसम को लेकर अगले कुछ दिनों का अनुमान बता रहा है कि सर्दी बढ़ने वाली है। जिसका असर आम आदमी के दैनिक जीवन और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने की उम्मीद है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। 


गुमला में भी कुहासा गिरने लगा 
वहीं गुमला जिले में सुबह को कुहासा छाया था, जिससे गाड़ी चलाने वालों को परेशानी हो रही थी। सुबह साढ़े छह बजे तक पूरा गुमला कुहासा से घिरा हुआ था. परंतु, जैसे जैसे वक्त गुजरता गया, कुहासा कम हुआ. ऐसे दिन के आठ बजे तक कुहासा का असर देखा गया. मौसम वैज्ञानिक की मानें, तो गुमला में अब सुबह व शाम को ठंड का प्रभाव दिखेगा. सबसे अधिक ठंड सुबह को लगेगी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N